फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद विवादित भूमि पर हो रहा निर्माण

Mon, 16 Jun 2025 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरंट बाजार (श्रावस्ती)। सोनवा के चंदर्खा बुजुर्ग गांव में जमीन विवाद में न्यायालय ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। इसके बावजूद विपक्षी विवादित भूमि पर पक्का निर्माण करा रहे हैं। ऐसे में पीड़ित ने स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र देकर प्रकरण में हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन

अधिकारियों को भेजे गए शिकायती पत्र में चंदर्खा बुजुर्ग निवासी शकीरा पत्नी मुजफ्फर ने कहा है कि उसने सिविल जज (अवर खंड) न्यायालय में वाद दायर किया था। मामले में न्यायालय की ओर से गांव स्थित गाटा संख्या 346 रकबा 0.012 हेक्टेयर व गाटा संख्या 721 के अंश 0.024 हेक्टेयर भूमि पर सुनवाई के बाद यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। इसके बावजूद विपक्षी दबंगई के बल पर न्यायालय के आदेश की अनदेखी कर विवादित भूमि पर पक्का मकान निर्माण करा रहे हैं। ऐसे में पीड़िता ने थानाध्यक्ष सोनवा, एसडीएम जमुनहा व डीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस बारे में थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। विवादित भूमि पर कब्जा रोकने के लिए मौके पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें