बहराइच। जनता से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में एक सिपाही को एसपी ने निलंबित किया है। मामले की जांच सीओ को सौंपी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर को फोन कर एक व्यक्ति ने यूपी डायल 112 पर तैनात सिपाही की ओर से अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत की थी।
मामले में एसपी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज त्रिवेणी प्रसाद द्विवेदी को जांच करने के निर्देश दिए। सीओ कैसरगंज की ओर से की गई जांच में शिकायत सही मिली थी। इस पर पुलिस अधीक्षक ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सिपाही दानिश खां को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
एसपी ने निलंबन के मामले की प्रारंभिक जांच के निर्देश सीओ कैसरगंज को दी है। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।