फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सिपाही ने पीआरडी जवान को पीटा, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा कोतवाली से संबद्ध राजा बाजार पुलिस चौकी पर तैनात पीआरडी जवान ने रविवार को एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित जवान ने चौकी पर तैनात एक सिपाही द्वारा नशे की हालत में उसकी पिटाई किए जाने का आरोप लगाया है। पीआरडी जवान ने बताया कि पिटाई के दौरान उसका हाथ टूट गया है। पीड़ित ने एक दरोगा पर मामले में जबरन सुलह कराने का दबाव बनाने की भी बात कही है।
विज्ञापन


थाना मोतीपुर अंतर्गत पकड़िया दीवान निवासी पीआरडी जवान कामता प्रसाद यादव ने एसपी को प्रार्थना पत्र साैंपते हुए बताया कि वह राजा बाजार पुलिस चौकी पर तैनात हैं। बीते 27 अगस्त की रात लगभग 12.30 पर सिपाही शुभम यादव नशे की हालत में ई-रिक्शा पर बैठकर वहां आए और ई-रिक्शा से उतरकर कमरे में चले गए। इसके बाद ई-रिक्शा चालक भी वहां से चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद शुभम कमरे से बाहर निकले तो उनसे ई-रिक्शा चालक के संबंध में पूछा।
कामता प्रसाद ने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है तो सिपाही ने पास में रखे एक डंडे से उनकी पिटाई कर दी। इससे उनका हाथ टूट गया। थाने पर इसकी लिखित शिकायत करने पर दरोगा रिजवान खान ने जबरन सुलह करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें