फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपालगंज से भारत लाई जा रही मोबाइल फोन की खेप पकड़ी

Tue, 23 Dec 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
पकड़ी गई मोबाइल की खेप। - स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रुपईडीहा। सीमावर्ती नेपालगंज स्थित जिला प्रहरी कार्यालय बांके की टीम ने रविवार की शाम तस्करी कर भारी मात्रा में लाई जा रही मोबाइल फोन की खेप बरामद की। बरामद मोबाइल फोन की कीमत एक लाख 64 हजार बताई जा रही है।
विज्ञापन


जिला प्रहरी कार्यालय बांके के सूचना अधिकारी दीपक पातली ने बताया कि रविवार की शाम नेपालगंज उप महानगरपालिका क्षेत्र में संदेह के आधार पर नेपाल से भारत की ओर जा रहे एक वाहन को रोककर जांच की गई। इस दौरान वाहन में बिना रसीद के 205 अदद मोबाइल फोन मिले।

उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत एक लाख 64 हजार बताई जा रही है। मोबाइल फोन की यह खेप नेपालगंज से तस्करी कर भारत पहुंचाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि बरामद फोन व वाहन को जब्त कर भंसार कस्टम कार्यालय नेपालगंज बांके के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में रूपईडीहा निवासी वाहन चालक को भी हिरासत में लेकर भंसार कार्यालय के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें