फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घर के आंगन में बैठी युवती पर तेंदुए ने किया हमला

Tue, 23 Dec 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
पिता सुरवेश के साथ तेंदुए के हमले में घायल सोनम। - संवाद
विज्ञापन
बिछिया। जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज के आबादी क्षेत्र में कई दिनों से तेंदुए की दहशत काफी बढ़ गई है। सोमवार की शाम सात बजे ग्राम पंचायत चफ़रिया के ओरीपुरवा में जिम सेंटर के पीछे गांव निवासी सुरवेश की 18 वर्षीय पुत्री सोनम घर के आंगन में बैठी थी, तभी गन्ने के खेत से निकलकर तेंदुआ घर में घुस गया और उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


तेंदुआ युवती को खींचकर गन्ने के खेत की ओर ले जाने लगा, तभी परिजन शोर मचाने लगे। इस बीच आसपास के लोग हांका लगाते हुए उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े, इस पर तेंदुआ सोनम को छोड़ कर गन्ने के खेत में घुस गया।

हमले में सोनम के गले और चेहरे में गहरा जख्म हो गया, परिजन आननफानन उसे एम्बुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी सुजौली ले गए, जहां से उसे सीएचसी मिहीपुरवा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। घनी आबादी के बीच लगातार तेंदुए के बढ़ते हमले से ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि वन विभाग सुरक्षा के इंतजाम करने में सुस्त दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें