फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल व पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। सोहनी बलई गांव में सोमवार को एसएसबी जवानों व ग्रामीणों ने छात्रों के साथ जन जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को जल व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इसके बाद विद्यालय परिसर व खाली पड़ी जमीन में पौधरोपण किया। गोष्ठी भी आयोजित की गई।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत सोहनी बलई गांव में एसएसबी 59वीं बटालियन के जवानों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें ग्रामीण, प्राथमिक विद्यालय के छात्र व जवान शामिल हुए।
एसएसबी के इंस्पेक्टर बीके जायसवाल व युवा भाजपा नेता रोहित गुप्ता की अगुवाई में रैली निकाली गई। इस दौरान छात्रों ने जल व पर्यावरण संरक्षण की तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही पौधरोपण से होने वाले फायदे के बारे में बताया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बीके जायसवाल ने कहा कि पर्यावरण व जल से ही मानव जीवन सुरक्षित है। ऐसे में सभी लोग पौधरोपण करें। साथ ही जल का संरक्षण करें। रैली के बाद गोष्ठी हुई। विद्यालय परिसर व गांव में खाली पड़ी जमीन पर पौधरोपण किया गया। कुल 54 पौध रोपित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें