फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसजन आज से शुरू करेंगे महिला शक्ति यात्रा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में 20 दिसंबर से प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान के तहत जिले की विधानसभाओं में महिला शक्ति यात्रा कार्यक्रम चलाएगी। पार्टी पदाधिकारियों ने शनिवार को बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 20 दिसंबर से लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान के तहत जिले की विधानसभाओं में महिला शक्ति यात्रा कार्यक्रम का आरंभ किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत विधानसभा बलहा में मिहींपुरवा नए बस स्टैंड से पश्चिमी पेट्रोल पंप तक, नानपारा के रूपईडीहा रेलवे स्टेशन से पचपकड़ी मार्ग तक, मटेरा के मटेरा बाजार पुलिस चौकी से निबिया तक, महसी के तहसील मुख्यालय से महाराजगंज बाजार तक, पयागपुर के विशेश्वरगंज रेलवे स्टेशन से विशेश्वरगंज ब्लाक मुख्यालय तक, कैसरगंज के तहसील मुख्यालय से कोनारी बंगला तक दोपहर 12:30 बजे से और सदर विधानसभा क्षेत्र स्थित कांग्रेस भवन से गुरूनानक चौक होते हुए डिगिहा तिराहा से गेंदघर मैदान तक दोपहर 12 बजे से महिला शक्ति यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें