फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्ड कॉल के जरिए बेरोजगारों का पता लगाएगी कांग्रेस

विज्ञापन
बहराइच में रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव का स्वागत करते युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। बेरोजगारों की संख्या एकत्र करने के लिए कांग्रेस ने अभियान चलाया है। मिस्ड कॉल के जरिए कांग्रेस बेरोजगारों की संख्या पता करेगी। संख्या एकत्र कर कांग्रेस भाजपा सरकार को आंकड़े के साथ घेरेगी। यह जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में दी गई।
विज्ञापन

कांग्रेस भवन सभागार में प्रेस कांफ्रेंस हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नागरिकता रजिस्टर बनाने की जगह बेरोजगारों का रजिस्टर बनवाए। भारत में 45 वर्षों में पहली बार सबसे अधिक बेरोजगारी है, जिसके कारण रोजगार गुम है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बेरोजगारों की संख्या पता लगाने के लिए व राष्ट्रीय बेरोजगारी रजिस्टर बनाने के लिए 8151994411 नंबर जारी किया है। इस पर जिले के सभी बेरोजगार मिस्ड कॉल करके अपनी बेरोजगारी बताएं। संख्या को कांग्रेेस सरकार के पास ले जाकर बताएगी कि बेरोजगारों की संख्या क्या है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस दिपाकर सिंह ने कहा कि सरकार अपने विभाजनकारी एजेंडे को छोड़कर बेरोजगारी जैसी विकराल समस्या पर ध्यान दे। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आकिब नदीम, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ शुक्ल, उपाध्यक्ष तबरेज खां, महासचिव इमराज जमीर, जिला सचिव शाहरूख कुरैशी, सैफ सिद्दकी, प्रदेश सचिव रवि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें