फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काट कांग्रेसी बोले, हैप्पी बर्थडे राहुल

Fri, 19 Jun 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का 45वां जन्म दिन शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। केक काटकर उनकी लंबी आयु की कामना की गई। इसके बाद जिला  अस्पताल पहुंचकर कांग्रेसियों ने मरीजों को फल वितरित किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह आजाद के नेतृत्व में कांग्रेसी शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिल्ड्रेन वार्ड के मरीजों को उन्होंने बिस्कुट, टॉफी व फल वितरित किए। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष श्यामता प्रसाद दलित व महिला नेता मंजू तिवारी ने रक्तदान किया। सभी ने राहुल की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। उधर, इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रवि श्रीवास्तव की अगुवाई में शेखदहीर गांव में ग्रामीण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों को फल व मिष्ठान बांटा गया। अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के उपाध्यक्ष अवधराज पासवान के नेतृत्व में पूर्व प्रधान फकीरपुरी माधुरी के आवास पर पौधरोपण कर जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर कई ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। उधर, किसान जागृति आंदोलन के अध्यक्ष इंद्र कुमार यादव ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र कुमार गुप्ता के आवास पर केक काटक जन्म दिवस मनाया गया। वहीं, कांग्रेस कमेटी की सक्रिय सदस्य सरिता सिंह चौधरी ने बताया कि वह महासचिव रवि श्रीवास्तव व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सुबह ही लखनऊ पहुंच गई थीं। वहां पर प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री की मौजूदगी में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाते हुए मिशन 2017 को फतह करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें