फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तहसील भवन की जमीन पर कब्जे की शिकायत, तोड़ा गया निर्माण

Wed, 20 Mar 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीपुर (बहराइच)। नवनिर्मित तहसील भवन गेट के पास स्थित बेशकीमती सरकारी जमीन पर दबंगों ने पक्का निर्माण कर कब्जा लिया गया था। बुधवार को ग्रामीणों ने इसकी शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों से की। इस पर शाम को ही मौके पर पहुंचकर विभागीय अधिकारियों ने अवैध पक्के निर्माण को ढहा दिया।
विज्ञापन




मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के कुड़वा टेपरा निवासी नीरज, महेंद्र, दिनेश, दिवाकर आदि ने उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा संजय कुमार को बताया था कि नवनिर्मित तहसील भवन गेट के पास स्थित पूर्वी द्वार पर लगभग 70 फुट जमीन पर दबंगों ने निर्माण कार्य कराकर कब्जा कर लिया है। वर्षों से तहसील मिहींपुरवा गल्ला मंडी समिति में अस्थायी रूप से संचालित की जा रही है। मिहींपुरवा तहसील का नवनिर्मित भवन लगभग तैयार हो गया है। इसी दौरान दबंगों ने तहसील की पूर्वी चहारदीवारी से सटी सरकारी जमीन पर कब्जा कर पक्के निर्माण कार्य करा लिए। इस बाबत उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा संजय कुमार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार अंबिका चौधरी को मौके पर भेजकर जांच पड़ताल कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए थे। शाम को तहसीलदार ने जैसे ही उपजिलाधिकारी को रिपोर्ट दी। वैसे ही पुलिस व अधिकारियों की मौजूदगी में मशीनों के साथ मौके पर पहुंचकर दबंगों के निर्माण कार्य ढहा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें