फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रंगों से उकेरीं भावनाएं, बाघ बचाने का दिया संदेश

विज्ञापन
रंगों से उकेरीं भावनाएं, बाघ बचाने का दिया संदेश।
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट के जंगलों में गूंजती बाघ की दहाड़ को बचाने का संदेश मंगलवार को नौनिहालों की रंगों भरी कल्पना में दिखाई दिया। ग्लोबल टाइगर डे के अवसर पर शारदा सहायक परियोजना प्राथमिक विद्यालय, गिरिजापुरी में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने कागज पर बाघ की जीवंत तस्वीरें उकेर कर वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का सबसे रोमांचक क्षण तब आया, जब वन विभाग की हथिनियां जयमाला और चम्पाकली विद्यालय परिसर पहुंचीं। उन्हें अपने सामने देखकर बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। तालियों की गड़गड़ाहट और उत्सुकता के बीच बच्चों ने हथिनियों को करीब से देखा और उनके बारे में जानकारी भी हासिल की।


वन विभाग ने इस अवसर को केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि बच्चों को बाघों की घटती संख्या, जंगलों के महत्व और वन्यजीव संरक्षण में आमजन की भूमिका से भी परिचित कराया। अधिकारियों ने बताया कि बाघ केवल एक वन्यजीव नहीं, बल्कि पूरे वन पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन का प्रतीक है। यदि बाघ सुरक्षित रहेंगे तो जंगल और जैव विविधता भी सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में रेंजर आशीष गौड़ के नेतृत्व में वन दारोगा राधेश्याम, वन रक्षक संतोष तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य मुनव्वर खान, शिक्षक श्रवण कुमार और नरेंद्र कुमार मौजूद रहे। सभी ने बच्चों से प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें