फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाउंड्री वॉल से सुरक्षित होगी मेडिकल कॉलेज की जमीन

Sat, 21 Mar 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में मेडिकल कॉलेज के पास चारदीवारी के लिए पैमाइश के दौरान मौजूद पुलिस। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। शहर के केडीसी रोड स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर को अवैध कब्जों से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने चहारदीवारी (बाउंड्री वॉल) बनाने का काम शुरू कर दिया गया है, जिस पर लगभग छह लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रशासन का मानना है कि बाउंड्री वॉल बन जाने से भविष्य में परिसर के भीतर अवैध निर्माण या कब्जे की गुंजाइश खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, कुछ समय पहले मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट के पास अवैध रूप से मजार बनाकर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद ने मौके का निरीक्षण कर अवैध निर्माण को हटवा दिया था।

इसी घटना के बाद परिसर की घेराबंदी की योजना तैयार की गई। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि शुरुआत में जमीन की पैमाइश को लेकर कुछ दिक्कतें आईं थीं, जिन्हें लघु निर्माण निगम ने सुलझा लिया है। निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इससे न केवल मेडिकल कॉलेज की जमीन सुरक्षित होगी, बल्कि परिसर का वातावरण भी व्यवस्थित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें