फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर डीडी मंडी से जवाब तलब

Wed, 17 Jun 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त और जिले के नोडल अधिकारी रवि प्रकाश अरोड़ा ने विकास भवन सभागार में बुधवार को बैठक की। बैठक से नदारद रहने पर पैक्सफेड के अभियंता एजाज अहमद एवं उप निदेशक मंडी निर्माण एके कपूर से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। वसूली कार्य में विद्युत विभाग की सराहना करते हुए मंडलायुक्त ने स्टांप देय में कम वसूली पर उपनिबंधक एमके मिश्रा स्टांप को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने परिवहन, मनोरंजन सहित मानक से कम वसूली करने वाले विभागों को मानक के अनुरूप राजस्व वसूली सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया। जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना की समीक्षा में पाया गया कि प्रस्तावित 24 कार्यों में से आधे कार्य शुरू ही नहीं हो सके हैं। इस स्थिति पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए आयुक्त ने निर्देश दिया कि कार्यदायी संस्था मंडी परिषद के निदेशक को पत्र भिजवाया जाए। दिसंबर 2014 में अतिकुपोषित बच्चों की संख्या लगभग 7000 थी जो कि अब घट कर 4702 हो गई है। इस पर संतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी के प्रयासों की सराहना की। जिले में 50 लाख रुपये से अधिक लागत की सड़क एवं अन्य निर्माणाधीन परियोजना की कार्यदायी संस्थावार समीक्षा करते हुए आयुक्त ने निर्देश दिया कि अनारम्भ परियोजनाओं को एक सप्ताह में शुरू करा दिया जाए।
मंडलायुक्त ने एआरटीओ को निर्देश दिया कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर प्रभावी क्रियान्वयन कराएं। निर्मल भारत अभियान के तहत चयनित ग्राम सुमेरपुर में जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत शौचालयों का निर्माण चालू माह के अंत तक पूर्ण करा लें। कमिश्नर ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया गया कि पेट्रोल पंपों से मानक के अनुसार डीजल एवं पेट्रोल की बिक्री सुनिश्चित कराये जाने के लिए जांच अभियान संचालित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें