फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में शीतलहर, दो लोगों की मौत

Thu, 05 Jan 2017 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तापमान ‌ग‌िरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तराई में ठंड जानलेवा साबित हो रही है। पारा लगातार लुढ़क रहा है। गुरुवार को तापमान में और गिरावट दर्ज हुई है। ठंड के चलते बुधवार रात एक महिला की मौत हो गई। वहीं बस में सोए एक चालक ने भी ठंड से दम तोड़ दिया। महिला के शव का चंदा लगाकर अंतिम संस्कार किया गया। किसी का भी पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
विज्ञापन


तराई में ठंड बढ़ने से मौतों का सिलसिला शुरू हो गया है। महसी क्षेत्र में करेहना हरदी निवासी सुलोचना (30) पत्नी मगन बिहारी बुधवार को अपने मायके वैशनपुरवा गई थी। आधी रात के करीब उसके पेट में दर्द होेने लगा और कंपकंपी शुरू हो गई। परिवार के लोगों ने अलाव जलाकर राहत पहुंचाने की कोशिश की लेकिन हालत बिगड़ती गई।

अस्पताल ले जाने की तैयारी के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान रमाकांत मिश्र ने बताया कि ठंड की चपेट में आकर महिला की मौत हुई है। सूचना तहसील पर दी गई लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। ऐसे में ग्रामीणों ने पैसा इकट्ठा कर महिला के शव अंतिम संस्कार करवाया। 
विज्ञापन


उधर देवरिया निवासी वशिष्ठ तिवारी बहराइच से कठौतिया के बीच बस (यूपी40टी-3408) चलाता था। रात को बस लेकर कठौतिया पहुंच खाना खाकर गाड़ी में ही कंबल ओढ़कर सो गया। क्लीनर का कहना है कि रात में वशिष्ट ने कंपकंपी और पेट दर्द की बात कही। जंगल क्षेत्र होने के चलते इलाज की व्यवस्था नहीं हो सकी।

ऐसे में वह कराहता रहा। सुबह क्लीनर उठाने पहुंचा तो चालक वशिष्ठ बदहोश मिला। आनन फानन में उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें