फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने बाढ़ सुरक्षा के लिए दी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बाढ़ से बचाव के लिए मुख्यमंत्री ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से जिलेवासियों को सौगात दी। मुख्यमंत्री ने बेलहा-बेहरौली और आदमपुर-रेवली तटबंध को बचाने के लिए परियोजनाओं का उद्घाटन किया। जिस पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे। इन तटबंधों के बेहतर होने से गांवों को बाढ़ से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

प्रदेश में बाढ़ परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा जनता से संवाद हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से बुधवार को जिले को दो परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने जिले में 11.02 करोड़ रुपये की लागत की दो बाढ़ परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जबकि 80 करोड़ रुपये की लागत से दो बाढ़ परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
वर्चुअल कार्यक्रम में 4.75 करोड़ रुपये की लागत से कैसरगंज में घाघरा नदी के बाएं ओर स्थित रेवली-आदमपुर तटबंध पर सुंदरपुरवा, जुमेरपुर, दिकौलिया, आदमपुर की कटान से सुरक्षा हेतु किलोमीटर संख्या 12.450 से 13.250 के मध्य कटाव निरोधक कार्यों की परियोजना बनेगी। जबकि 3.29 करोड़ रुपये की लागत से सरयू (घाघरा) नदी में बाएं तट पर स्थित रेवली-आदमपुर तटबंध की सुरक्षा के लिए किलोमीटर संख्या 9.100 से 10.00 तक प्रस्तावित जियो बैग लांचिग एप्रन एवं परक्यूपाइन के निर्माण परियोजना का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया।
विज्ञापन

वहीं, नौ करोड़ रुपये की लागत से जिले में सरयू में बायें तट पर स्थित ग्राम समूह-करमोहना, अंडहनपुरवा, अग्निपुरवा, कालोनी व परसोहना की सुरक्षा हेतु कटाव निरोधक कार्य तथा 1.95 करोड़ की लागत से घाघरा के बायें तट पर स्थित बेलहा-बेहरौली तटबंध के किलोमीटर संख्या 55.700 पर निर्मित स्पर की पुनर्स्थापना के कार्य का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर जिला सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में जिलाधिकारी शंभू कुमार, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह के प्रतिनिधि अरुणेंद्र सिंह, सरयू ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता शोभित कुशवाहा, विनय कुमार व अबरार खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें