बहराइच। तराई में बुधवार सुबह से अचानक मौसम में बदलाव दिखा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। जिससे लोगों को ठंड लौटने का एहसास हुआ। हालांकि दोपहर में खिली धूप से लोग गुलाबी ठंड का आनंद भी लेते दिखे।
विज्ञापन
तराई में बीते कई दिनों से लगातार हो रही कड़क धूप से मौसम सामान्य होने लगा था। लोगों ने ऊनी कपड़े पहनने कम कर दिए थे। बुधवार सुबह जब लोग बिस्तर से उठे, तो आसमान में बादल छाए दिखे। दोपहर तक बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी चलती रही। दोपहर में खिली धूप से लोग गुलाबी ठंड का आनंद लेते नजर आए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने मौसम में आगे भी बदलाव की संभावना जताई है।