फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मुसाफिरखाना के कमरे में मृत मिला कपड़ा व्यापारी

Sat, 14 Feb 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर स्थित मुस्लिम मुसाफिरखाना के एक कमरे में शुक्रवार को एक कपड़ा व्यापारी का शव मिला। मुसाफिरखाना कमेटी के सचिव नसीर अली खान की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



कमेटी सचिव नसीर अली खान ने बताया कि 29 जनवरी से मुजफ्फरनगर जिले के लिकड़ा पट्टी, थाना शाहपुर निवासी उस्मान (26) मुसाफिरखाना में व्यवसाय के सिलसिले में ठहरे थे। उन्हें एक कमरा आवंटित किया गया था। उसी कमरे में अन्य व्यापारी भी साथ में रह रहे थे।


शुक्रवार सुबह जब उनके साथी नींद से उठे, तो देखा कि उस्मान सो रहे हैं। उन्हें जगाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह मृत अवस्था में मिले। इसके बाद तत्काल थाना कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें