फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द पूरी करें डीबीटी की भुगतान प्रक्रिया : विनय

Sat, 14 Feb 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बहराइच के कृषि भवन सभागार में बैठक को संबो​धित करते अ​धिकारी।      -स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बहराइच। कृषि भवन सभागार में उपनिदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारियों, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (ग्रुप-बी) व अन्य क्षेत्रीय कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने निर्देश दिया कि वर्ष 2025-26 की सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर देरी न हो।
विज्ञापन


प्रदर्शनों, सामान्य वितरण तथा लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से भुगतान की प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर बिल के भुगतान के लिए जिला कृषि अधिकारी के पोर्टल पर भेजे जाएं। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को भी निर्देशित किया कि प्राप्त बिलों को प्रतिदिन अग्रसारित किया जाए।


उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर बिल लंबित पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में उद्यान विभाग की योजनाओं की भी जानकारी दी गई। सोलर पंप योजना से जुड़े कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रिया नंदा और उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कैसरगंज शिशिर कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें