फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विसर्जन जुलूस पर पैनी नजर, महराजगंज में सुरक्षा कड़ी

विज्ञापन
 नानपारा में फोर्स के साथ पैदल गश्त करते डीएम व एसपी।
विज्ञापन
बहराइच। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट है। 21 अक्तूबर को होने वाले विसर्जन के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। पिछले वर्ष बवाल और गोलीकांड में युवक की मौत के बाद महराजगंज में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यहां जुलूस मार्ग पर 22 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और दो ड्रोन से निगरानी की तैयारी है।
विज्ञापन

श्री मां दुर्गा हिंदू पूजन महासमिति के कार्यवाहक अध्यक्ष सुधाकर प्रसाद मिश्रा ने बताया कि शहर में आठ सेक्टर बनाकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की तैनाती की जाएगी। इनमें छावनी चौराहा, घंटाघर, पीपल तिराहा, गुदड़ी चौराहा, काजीपुरा चौराहा, रामलीला ग्राउंड, आशीर्वाद स्कूल और झिंगहाघाट विसर्जन स्थल शामिल हैं। जिले की छह तहसीलों और 22 थानों में भी प्रमुखों व प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
महासमिति के महामंत्री कन्हैया सोनी ने बताया कि शहर में 140 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन बशीरगंज स्थित झिंगहाघाट पर होगा। पदाधिकारियों और सदस्यों को पहचान पत्र, बैज, पटका और अंगवस्त्र वितरित किए गए हैं। महासमिति ने विसर्जन मार्गों पर मांस की दुकानें बंद रखने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, डीएम राजेश कुमार पांडेय और एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। सोमवार को दोनों अधिकारियों ने नानपारा और पयागपुर में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। महराजगंज में एक प्लाटून पीएसी, पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी। जुलूस मार्ग की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें