फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मिहींपुरवा नगर पंचायत में खुली सफाई व्यवस्था की पोल

Mon, 17 Feb 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मिहींपुरवा नगर पंचायत क्षेत्र में क्षतिग्रस्त ईंटों से बनी नाली व फैली गंदगी।
विज्ञापन
मोतीपुर (बहराइच)। मिहींपुरवा नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। यहां के वार्ड संख्या छह नयापुरवा स्थित मुख्य बाजार चौराहा की नाली का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। गंदगी के पास ही फल की दुकानें भी लगती हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि ढक्कन हटाकर नाली की सफाई की जाती है तो गंदा पानी बहना बंद हो सकता है। यदि दूषित जल का जमाव दूर नहीं होगा तो संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। इसी क्रम में तहसील क्षेत्र ग्राम पंचायत निद्धीपुरवा के मजरा नई बस्ती में भी सड़क के मुख्य मार्ग पर विगत आठ माह से जलभराव है। ग्राम प्रधान से शिकायत करने पर नाली के आखिरी निकास पर ईंटें उखड़वाकर छोड़ दिया गया। आसपास गंदगी व्याप्त है और दुर्गंध भी आती है। गांव की प्रधान कलावती के प्रतिनिधि बेचूलाल कहते हैं कि गांव की सफाई कराना उनकी जिम्मेदारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें