फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से स्कूलों की होगी साफ-सफाई, प्रधानाध्यापकों को सिखाए जाएंगे नए सत्र के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शिक्षण सत्र के तहत गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल पहली जुलाई से खुलेंगे लेकिन 25 से 27 जून तक प्रधानाध्यापकों के साथ बीएसए बैठक करेंगे। इस दौरान नए सत्र में बेहतर शिक्षण व्यवस्था के टिप्स सुझाए जाएंगे। रुचिकर शिक्षण के साथ ही छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति का भी तौैर-तरीका बताया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में 20 मई से ग्रीष्मावकाश घोषित हो गया था। अब गर्मी की छुट्टियां खत्म होने वाली हैं। महज पांच दिन बचे हैं। ऐसे में विभागीय अधिकारियों ने पहली जुलाई से शिक्षण सत्र के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसके तिवारी ने बताया कि 25 से 27 जून तक जिले के सभी विकास खंडों में प्रधानाध्यापकों के साथ मैराथन बैठकें चलेंगी जिनमें पहली जुलाई से शिक्षण सत्र शुरू होने पर शिक्षा व्यवस्था को कैसे प्रबंधित करें, कक्षा शिक्षण को कैसे रुचिकर बनाएं, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत-प्रतिशत करने के साथ ही शिक्षकों को जिम्मेदारी निर्वहन पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

इस मामले में प्रधानाध्यापकों को व्यवस्था प्रबंधन के टिप्स सुुझाए जाएंगे। बीएसए ने बताया कि इसी दौरान स्कूलों में साफ-सफाई का कार्य भी चलेगा ताकि पहली जुलाई से स्कूल परिसर में झाड़-झंखाड़ नजर न आए व वर्षा के दौरान छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
पहली जुलाई से शिक्षण सत्र शुरू करने में कोई खामी न रहे, इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जिले के सभी 14 खंड शिक्षा अधिकारियों को सोमवार को पत्र जारी किया गया। खंड शिक्षा अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश बीएसए ने दिए हैं।
बीएसए ने कहा कि स्कूल पहली जुलाई से खुलेंगे लेकिन 25 से 30 जून तक स्कूलों की साफ-सफाई व रंग-रोगन का कार्य होना है। इस मामले में अगर कोताही बरती गई तो क्षम्य नहीं होगी। संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें