फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर स्टेडियम में लगेगी क्लास

Sat, 17 Jun 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
योग दिवस की तैयारियों को प्रशासन अंतिम रूप देने में जुट गया है। योग दिवस पर लगने वाली क्लास में कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या समेत अन्य लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में आठ सौ से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। यह योग क्लास सुबह सात बजे से शुरू होगी और लगभग 45 मिनट तक चलेगी।
विज्ञापन

 
जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बहराइच के इंदिरा स्टेडियम को योग दिवस में होने वाले कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है। इंदिरा स्टेडियम में लगभग एक हजार से अधिक लोगों के बैठकर योग करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

इसकी तैयारियों को लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाएं शुरू हो गई हैं। प्रभारी अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने बताया कि विश्व योग दिवस पर इंदिरा स्टेडियम में सुबह सात बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री और यूपी के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के आने का कार्यक्रम मिल चुका है। लगभग आठ सौ से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके लिए स्वैच्छिक संगठनों का भी सहयोग लिया जा रहा है। योग दिवस को लेकर स्कूल व कॉलेजों में भी कार्यक्रम के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


योग दिवस पर लायंस क्लब, रोटरी क्लब, भारत विकास परिषद, इनरव्हील क्लब, आईएमए आदि संस्थाएं भी मदद कर रही हैं। इनकी ओर से भी कार्यक्रम होंगे। वहीं, रिसिया के रेल क्रॉसिंग के पास खेल मैदान में भी कार्यक्रम होगा। जिसकी जानकारी समाजसेवी आशीष बंसल ने दी।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नानपारा रोड स्थित चौपाल सागर में 19 से 21 जून तक योग प्रशिक्षण शिविर होगा। आईटीसी चौपाल सागर में होने वाले प्रशिक्षण में योग शिक्षक सनत कुमार शुक्ल योगाभ्यास कराएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें