फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नाली के विवाद में संघर्ष, महिला समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हुजूरपुर। त्रिकोलिया गांव में बीते काफी दिनों से दो पक्षों के बीच नाली को लेकर विवाद चल रहा है। एक पक्ष के प्रार्थना पत्र पर राजस्व व पुलिस कर्मियों की टीम ने बृहस्पतिवार को मौके पर जाकर जल निकासी के लिए पाइप डलवा दिया। टीम के वहां से जाते ही दूसरे पक्ष ने पाइप उखाड़ते हुए दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


गांव निवासी शांति देवी की ओर से हुजूरपुर थाने के साथ ही एसडीएम पयागपुर को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया गया था कि उनके घर की जलनिकासी के लिए लगा पाइप विपक्षियों ने तोड़ दिया है। इससे उनके घर के सामने जलभराव होता है। उन्होंने जलनिकासी के लिए पूर्व की भांति पाइप लगवाने की मांग की थी। एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी हुजूरपुर, क्षेत्रीय लेखपाल व पुलिस कर्मियों की टीम बनाकर पुन: पाइप डलवाने के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को टीम ने मौके पर जाकर जलनिकासी के लिए पाइप डलवा दिया। टीम के लौटते ही दूसरे पक्ष के लोगों ने पाइप उखाड़ दिया। इसका विरोध करने पर उन्होंने हमला कर दिया। इससे प्रदीप कुमार व शांति देवी घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को सीएचसी चिरैयाटांड़ में भर्ती कराया है। एएसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी से घटना की जांच कराई जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें