फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो घंटे की बारिश में ही पानी में उतरा आए जलनिकासी के दावे

विज्ञापन
 बहराइच में बारिश के दौरान चौक बाजार में हुआ जलभराव।
विज्ञापन
बहराइच। सोमवार सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई झमाझम बारिश ने जहां दो घंटे में भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिला दी, वहीं शहर की जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत भी सामने ला दी। करीब 11 बजे तक हुई तेज वर्षा के बाद फ्रीगंज, बक्शीपुरा, चांदमारी, नई बस्ती, दरगाह, अस्पताल रोड, चौक बाजार, रोडवेज मार्ग, घसियारीपुरा, तिकोनीबाग और सरस्वती नगर समेत कई इलाकों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। जगह-जगह जलभराव से वाहन रेंगते नजर आए और कई स्थानों पर लंबा जाम लग गया। मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड के बाहर भी पानी भर जाने से मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। बाजारों और मुख्य मार्गों पर जलभराव से आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


रिसिया कस्बे में भी तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पुलिस चौकी मार्ग, नगर पंचायत कार्यालय मार्ग, सिसई सलोन मार्ग और नरसिंहडीहा मार्ग पर जलभराव हो गया। पुलिस चौकी के पास सड़क पर भरे पानी के कारण नाली दिखाई नहीं देने से एक मोटरसाइकिल चालक उसमें गिरकर घायल हो गया। हालांकि आसपास के लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी रुक-रुक कर बारिश की संभावना बनी हुई है।

शहर में यहां सबसे अधिक जलभराव
फ्रीगंज बाजार, बक्शीपुरा, चांदमारी, नई बस्ती, दरगाह क्षेत्र, अस्पताल रोड व मेडिकल कॉलेज महिला विंग परिसर, चौक बाजार, रोडवेज मार्ग, घसियारीपुरा, तिकोनीबाग, सरस्वती नगर
विज्ञापन

बिजली कटौती ने बढ़ाईं दुश्वारियां
बारिश से पहले और बाद में बिजली व्यवस्था भी लोगों की परेशानी का कारण बनी रही। रविवार रात शहर के फ्रीगंज, डिगिहा, घसियारीपुरा, बक्शीपुरा, नई बस्ती और दरगाह क्षेत्रों में आधे-आधे घंटे पर बिजली की ट्रिपिंग होती रही। उमस भरी गर्मी के बीच लोग पूरी रात सो नहीं सके। सुबह करीब तीन बजे ट्रिपिंग बंद होने के बाद ही लोगों को राहत मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में हल्की फॉल्ट पर भी बार-बार बिजली गुल होने से सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ रही है।

 बहराइच में बारिश के दौरान चौक बाजार में हुआ जलभराव।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें