फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजेएम कोर्ट का कार्य बहिष्कार रहेगा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। वकील 15 दिसंबर से सीजेएम न्यायालय का कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। इसे लेकर दीवानी न्यायालय के सभागार में मंगलवार को जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान मेें वकीलों की बैठक हुई, जिसमेें सीजेएम की ओर से अधिवक्ताओं के साथ गलत रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए आचरण मेें सुधार न होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सूबेदार मिश्रा ने की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने संघ की कार्यकारिणी के समक्ष सीजेएम नवनीत कुमार भारती पर लगातार गलत रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उनके न्यायालय का बहिष्कार करने को लेकर प्रतिवेदन दिया, जिस पर सदस्यों की ओर से सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि वकीलों के हित मेें जब तक सीऐएम के आचरण में सुधार नहीं होता है, तब तक सभी वकील उनके न्यायालय का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे। जनरल सेक्रेट्री चंद्रवीर सिंह ने बताया कि अधिवक्ता साथी सीजेएम के गलत आचरण को लेकर 15 दिसंबर से न्यायालय का बहिष्कार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि अधिवक्ताओं के विरोध बावजूद सीजेएम के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया है। इसलिए मंगलवार की बैठक में बहिष्कार कार्यक्रम को सर्वसम्मति से आगे जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मायाराम आजाद, उपाध्यक्ष नसरीन बेगम, कुलभूषण मिश्र, अभिषेक कुमार द्विवेदी, किशोरीलाल चौधरी, अनिल कुमार मिश्र, उमाशंकर मिश्रा, सतीश पाठक, महेश कुमार सिंह, पवन कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें