फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सावन में हर सोमवार बदलेगा शहर का ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सावन में सिद्धनाथ महादेव मंदिर में उमड़ने वाली कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। 28 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान सिद्धनाथ मंदिर, घंटाघर और तांगा स्टैंड के आसपास ऑटो, ई-रिक्शा और चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के अनुसार, प्रत्येक सोमवार को रात दो बजे से शाम छह बजे तक डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी। अस्पताल चौराहा से छोटी बाजार होते हुए घंटाघर की ओर जाने वाले वाहनों को पानी टंकी चौराहा से डीएम चौराहा और पीपल तिराहा के रास्ते भेजा जाएगा। जरूरत के अनुसार वाहन डिगिहा तिराहा, छावनी चौराहा, चांदपुरा चौराहा और केवनागंज मोड़ के रास्ते भी अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

डायवर्जन के दौरान छावनी चौराहा से तांगा स्टैंड और सिद्धनाथ मंदिर की ओर सभी प्रकार के ऑटो, ई-रिक्शा और चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह अस्पताल चौराहा से घंटाघर चौक तथा पीपल तिराहा से घंटाघर चौक की ओर भी इन वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन


शहर के तांगा स्टैंड तिराहा, जैन मंदिर मोड़ और घंटाघर चौक से सिद्धनाथ मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। एसपी ने कहा कि एंबुलेंस, अग्निशमन और अन्य आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को डायवर्जन व्यवस्था से छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें