फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नदी में नहा रहे युवक की डूबकर मौत

विज्ञापन
अंजेश कुमार।
विज्ञापन
जरवलरोड। घाघराघाट स्थित सरयू नदी में शुक्रवार दोपहर नहा रहे एक युवक की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। तपेसिपाह गांव निवासी अंजेश कुमार निषाद (18) शुक्रवार दोपहर सरयू नदी में नहा रहे थे। इस दौरान गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। बचाव के लिए शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने नदी में उतर कर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों ने गोताखोरों की खोजबीन शुरू की। कड़ी मशक्कत से करीब एक घंटे बाद उनका शव नदी से खोज लिया गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें