फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 2.40 लाख रुपये की सिगरेट पकड़ी

Mon, 02 Mar 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बहराइच में घंटाघर चौराहे पर चेकिंग के दौरान बिना बिल के पकड़ी गई सिगरेट। - स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बहराइच। शहर में घंटाघर चौक पर शनिवार रात जीएसटी और पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान बिना बिल के ले जाई जा रही करीब 2.40 लाख रुपये कीमत की मालबोरो सिगरेट बरामद की। सिगरेट की खेप एक ई रिक्शे पर लादी गई थी, जिसे मौके पर ही रोककर कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन



कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह और जीएसटी अधिकारी हरीश चंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सिगरेट की खेप शहर के दरगाह थाना क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी स्थित एक पान मसाला एजेंसी से उठाई गई थी।


टीम ने माल के संबंध में वैध बिल और दस्तावेज मांगे, लेकिन मौके पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद पूरी खेप को जब्त कर लिया गया। अधिकारियों के अनुसार कर चोरी की आशंका को देखते हुए मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित एजेंसी और आपूर्ति करने वालों के बारे में भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें