फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस पर गूंजे कैरल, सेंटा ने दिया गिफ्ट

Sat, 26 Dec 2015 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। क्रिसमस पर शुक्रवार को गिरिजाघर विश यू मेरी क्रिसमस से दिन भर गूंजते रहे। चर्च में प्रार्थना सभाएं हुईं। रात में प्रभु यीशू के जन्म पर जमकर आतिशबाजियां फूटीं। कैरल गायन से चर्च गूंज उठे। सेंटा क्लॉज ने लोगों को बधाई देते हुए उपहार बांटा।
विज्ञापन


क्रिसमस पर शुक्रवार को सुबह चर्च में प्रार्थना सभाएं हुई। इसके पूर्व मध्य रात्रि में प्रभु यीशू के जन्म पर ईसाई समुदाय के लोगों ने जमकर आतिशबाजियां छोड़ीं। लोगों ने हैप्पी क्रिसमस कहकर एक दूसरे को बधाइयां दी।

शहर में स्थित मेथोडिस्ट चर्च, सीएनआई चर्च समेत सभी गिरिजाघरों में प्रभु यीशु की प्रार्थना सभाएं हुईं। प्रभु यीशु के संदेशों को पढ़कर पादरी ने सुनाया।
विज्ञापन


सेट नार्बर्ट स्कूल, सेवेंन्थ डे एडवेन्टिस्ट, मिशन अस्पताल में स्थित चर्च में भी पूरे दिन आयोजनों की धूम रही। लोगों ने लोगों ने प्रभु यीशु के संदेशों पर अमल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गिरिजाघर विद्युत झालरों व फूल मालाओं से जगमगाते रहे।

सेवेंथ डे के जानमोजिज व सेंट नार्वट के फादर पाउल कोरिया ने बताया कि सेंटा क्लॉज द्वारा लोगों को उपहार का वितरण किया गया। क्रिसमस ट्री की झांकी आकर्षण चुराती रही।

क्रिसमस पर पादरियों ने समुदाय के लोगों को प्रभु यीशू के आदर्शों को जीवन में उतारने पर बल दिया। रुपईडीहा स्थित मिशन अस्पताल व स्कूल में भी प्रभु यीशू के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं के रंगारंग कार्यक्रमों से क्रिसमस की छटा अलग ही नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें