फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सीएचओ की तैनाती नहीं, खंडहर हो रहा स्वास्थ्य उपकेंद्र

Mon, 14 Apr 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
तेजवापुर के केशवापुर में बदहाल स्वास्थ्य उपकेंद्र व बंद हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर।
विज्ञापन
तेजवापुर (बहराइच)। ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए शासन की ओर से जगह-जगह स्वास्थ्य उपकेंद्र व हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर बनाए गए हैं। लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते शासन की यह योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। इसका उदाहरण केशवापुर स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र व हेल्थ वेलनेस सेंटर में देखने को मिलता है। देखरेख के अभाव में दोनों खंडहर में तब्दील हो रहे हैं और ग्रामीणों का भटकना अब मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन

महिलाओं के प्रसव, टीकाकरण आदि सुविधाओं के लिए बनाए गए उपस्वास्थ्य केंद्र पर गंदगी का अंबार लगा है। स्वास्थ्य उपकेंद्र पर हमेशा ताला लगा रहता है, भवन भी जर्जर हो गया है। आलम यह है कि भवन जगह-जगह टूट रहा और चारदीवारी ढह गई है। मजबूरन महिलाओंं को प्रसव के लिए सीएचसी रमपुरवा या मेडिकल कॉलेज ले जाना पड़ता है। यही हाल यहां बने हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का भी है। यहां बीते एक साल से सीएचओ की तैनाती नहीं है। गांव निवासी राधेश्याम, अब्बास अली, फरमान, जीशान, शमशेर आदि का आरोप है कि एएनएम सुमन रानी कभी-कभार आती हैं। गर्भवती को प्रसव पीड़ा के दौरान दूर के अस्पताल में ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन



सीएचओ का पद रिक्त होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। एएनएम रूटीन के मुताबिक गांव में टीकाकरण का कार्य करती हैं। आरोपों की जांच करवाई जाएगी।

-डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री, सीएचसी अधीक्षक रमपुरवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें