फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नगरवासियों को पेयजल की समस्या से जल्द मिलेगी निजात

Mon, 14 Apr 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
भिनगा के अब्दुल कलाम नगर वार्ड के टड़वा में बन रही पानी टंकी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को जल्द ही पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। इसके लिए नगर में चार स्थानों पर 11-11 लाख लीटर क्षमता के ओवरहेड टैंकों का निर्माण कराया जा रहा है। 11 नए ट्यूबवेल का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

भिनगा नगर की करीब 60 हजार की आबादी पानी की मात्र एक टंकी पर आश्रित है। ऐसे में कई बार लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता है। इस समस्या को स्थायी रूप से दूर करने के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से चार स्थानों पर ओवरहेड टैंकों का निर्माण कराया जा रहा है।
मोहल्ला अब्दुल कलाम नगर के टंड़वा, सिविल लाइन स्थित सिसवा, मंगल भट्ठा व पूरे खैरी में 11-11 लाख लीटर क्षमता वाले ओवरहेड टैंक बनवाए जा रहे हैं। लोगों के घरों तक पेयजल आपूर्ति के लिए 118 किलोमीटर पाइप लाइन भी बिछाई जा रही है। सभी कार्य नवंबर 2025 तक पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था जल निगम बलरामपुर की ओर से 11 नए ट्यूबवेल का निर्माण व तीन पुराने ट्यूबवेलों की मरम्मत पहले ही कराई जा चुकी है। चारों ओवरहेड टैंकों का निर्माण भी किया जा रहा है। उम्मीद है कि दीपावली से पूर्व ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा कर उसका संचालन प्रारंभ करा दिया जाएगा।


जमीन मिले तो बने एक और ओवरहेड टैंक
भिनगा नगर में सदर तहसील से वन कार्यालय भिनगा के मध्य पानी की एक और टंकी का निर्माण होना है। इसके लिए रकम भी मिल चुकी है। तहसील प्रशासन से भूमि की मांग की गई है। जमीन मिलते ही एक और ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. अनीता शुक्ला, ईओ, नगर पालिका, भिनगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें