फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कोहरा और सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन

Sat, 07 Feb 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बहराइच में बृहस्पतिवार की रात छाया कोहरा।   -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। जिले में सर्दी का कहर लगातार जारी है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित है। बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे अचानक घना कोहरा छा गया। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर वाहन रेंगते नजर आए। शुक्रवार की सुबह भी मौसम काफी सर्द रहा। सर्द हवा ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


सुबह के समय बादल छाए रहे, जिससे ठंड और बढ़ गई। करीब 11 बजे धूप पूरी तरह निकलने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली। इसके बाद लोग पार्कों, मैदानों और घर की छत पर धूप में बैठे दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी और हवा के रुख के चलते ठंड का असर बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि हवा का रुख मौसम के मिजाज को तय करेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडक बढ़ी है। हालांकि एक-दो दिनों में मौसम में कुछ सुधार होने की संभावना है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में एक डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन


सर्द हवा और ठंड से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, छोटे बच्चों और सांस के रोगियों को हो रही है। इसका असर मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों की ओपीडी में भी देखने को मिल रहा है, जहां मरीजों की संख्या बढ़ गई है। लोग बुखार, खांसी, पेट दर्द और सांस की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। लगातार खराब मौसम से किसानों को भी फसलों के नुकसान की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें