फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिन

Sat, 14 Nov 2015 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पूर्व प्रधानमंत्री और बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू की 125वीं जयंती पर शनिवार को जिलेभर में कई कार्यक्रम हुए। संगोष्ठी में उन्हें याद किया गया। सभी ने चाचा नेहरू के सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक योगदान को याद किया।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से कांग्रेस भवन में पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह आजाद ने की।

मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में कांग्रेसियों ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मोहम्मद शहनवाज, अनिल सिंह, हमजा शफीक, राम बेटी सिंह, कमला मिश्रा, सुनील सिंह, मुस्तकीम सलमानी आदि लोग थे।

उधर, छात्र नेता शैलेश सिंह शैलू की अगुवाई में किसान पीजी कालेज में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई। इस मौके पर इंदिरा उद्यान में पौध रोपण किया गया।

छात्रों ने चाचा नेहरू की प्रतिमा महाविद्यालय परिसर में स्थापित करने के लिए कालेज प्रशासन से वार्ता करने पर सहमति जताई। इस अवसर पर एबीवीपी के शिवाकांत शुक्ला, प्रशांत सिंह, सर्वजीत सिंह, अमित कुमार सिंह, सौरभ सिंह आदि लोग थे।

बच्चे भी निशुल्क विधिक सहायता पाने के अधिकारी

बहराइच। बाल दिवस के मौके पर रविवार को पायनियर मांटेसरी स्कूल नानपारा में विधिक साक्षरता सेमीनार का आयोजन हुआ। इस मौके पर बच्चों के विधिक अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई।

शिक्षक राजवर्धन श्रीवास्तव ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के तहत बच्चे भी निशुल्क विधिक सहायता पाने के अधिकारी है।

प्रवक्ता अरविंद वर्मा ने कुपोषण के बारे में बताते हुए कहा कि ऐसे भोजन खाने से जिसमें पोषक तत्व या तो बहुत हो, या बिल्कुल न हो, जिसके फलस्वरूप स्वास्थ्य पर असर पड़े कुपोषण कहलाता है।

उन्होंने इससे होने वाले नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सेमीनार को शिक्षक विक्रम गुप्ता, बनवारी लाल कश्यप, तहसीलदार नानपारा जमाल अहमद सिद्दकी, स्कूल प्रबंधक सलीम अख्तर ने भी बाल अधिकारों, कन्या भ्रूण हत्या, निशुल्क ड्रेस, वजीफा, दहेज प्रतिषेध कानून के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें