फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान व बीएसए के टकराव में बच्चों की पढ़ाई ठप

Wed, 03 Aug 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पयागपुर में तहसील दिवस के समय प्रधान की अगुवाई में पहुंचे बच्चों व अभिभावकों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया था। सभी शिक्षक की संबद्धता बहाल करने की मांग कर रहे थे। इस मामले में बीएसए व प्रधान में तकरार हुई थी।
विज्ञापन


डीएम ने स्कूल के समय बच्चों को छुट्टी देकर तहसील दिवस लाने पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर बीएसए ने शिक्षक डीबी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बीएसए ने बताया कि संबद्धता को लेकर प्रधान और शिक्षक राजनीति कर रहे हैं।

इसमें अभिभावकों को भी बहलाफुसला कर शामिल कर लिया गया है। वहीं, बीएसए की इस कार्रवाई से क्षुब्ध प्रधान व अभिभावकों ने बुधवार को बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। इनसे स्कूल में पंजीकृत 115 बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई है।
विज्ञापन


विकासखंड पयागपुर के प्राथमिक विद्यालय महरौली में हंसुवापारा स्कूल के शिक्षक डीबी सिंह को बीते दिनों संबद्ध कर दिया गया था। इस पर बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह ने उनकी संबद्धता को अनुचित करार देते हुए कार्रवाई कर संबद्धता को समाप्त कर दिया।

इस मामले को लेकर ग्राम प्रधान अवनीश उपाध्याय मंगलवार को स्कूल के बच्चों व अविभावकों के साथ पयागपुर में आयोजित तहसील दिवस में पहुंच गए। यहां पर सभी ने बीएसए की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस पर बीएसए और ग्राम प्रधान में तकरार भी हुई।

डीएम ने शिक्षक की संबद्धता पर हो रही राजनीति को गंभीर बताते हुए स्कूल समय में बच्चों को तहसील दिवस लाने पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। तहसील दिवस में अधिकारियों के रुख से गुस्साए अभिभावकों ने बुधवार को बच्चों को स्कूल नहीं भेजा।

शिक्षिकाएं स्कूल पहुंची लेकिन बच्चों के न होने से बैठी रहीं। शिक्षिका अंजली और जागृति ने बताया कि सुबह बच्चों के स्कूल न आने पर वह बुलाने घर गईं तो अभिभावकों ने भेजने से मना कर दिया। कहा कि जब तक शिक्षक डीबी सिंह को संबद्ध कर उन्हें तैनात नहीं किया जाएगा, तब तक बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें