फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बंदर के हमले में बालक घायल, क्षेत्र में दहशत

Tue, 31 Mar 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
चरदा। गंगापुर गांव निवासी सर्वग्य (8) पर सोमवार को बंदरों ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा पहुंचाया।
विज्ञापन



गंगापुर, बरवलिया, पुजारी गांव सहित क्षेत्र के कई गांवों में जंगली बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान है। गंगापुर गांव में अब तक करीब छह लोगों को घायल चुके हैं, जिससे लोगों में भय बना हुआ है।


क्षेत्र के निवासी रवीश आनंद पांडेय, मुकेश पांडेय, पंकज, अंकित वर्मा, बुद्धिसागर तथा भाजपा मंडल के महामंत्री योगेश चंद्र पांडेय ने बताया कि शिकायत के बाद भी वन विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों को जल्द पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें