फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 148 बोरा अखरोट व 25 साइकिलें जब्त किया

Tue, 31 Mar 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों ने सोमवार को नेपाल से तस्करी कर भारतीय सीमा में लाए जा रहे 148 बोरा अखरोट जब्त कर लिए। जवानों की घेराबंदी देख तस्कर सामान छोड़कर नेपाल सीमा की ओर भाग निकले। मौके से तस्करों की 25 साइकिलें भी बरामद की गईं।
विज्ञापन



59वीं बटालियन की ‘जी’ कंपनी बलईगांव के इंस्पेक्टर देशराज ने बताया कि सोमवार तड़के सीमा स्तंभ संख्या 662/1 के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर जवानों ने घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर में नेपाल की ओर से कई लोग साइकिलों पर बड़े-बड़े बोरे लादकर भारतीय सीमा की ओर आते दिखाई दिए।


जवानों ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन सुरक्षाबलों को देखकर सभी तस्कर सामान छोड़कर नेपाल सीमा में भाग गए। मौके पर पड़े बोरों की जांच करने पर उनमें अखरोट भरे मिले, जिन्हें अवैध रूप से भारत लाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



तस्करों द्वारा छोड़ी गईं 25 साइकिलें भी जब्त की गईं। बरामद किए गए अखरोट और साइकिलों की कुल कीमत लगभग 7.96 लाख रुपये आंकी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें