फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 को बहराइच आ सकते हैं मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/गायघाट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद के दौरे पर 28 अगस्त को आ सकते हैं। शासन से इसके संकेत मिलने से जनपद के अफसरों की धड़कनें बढ़ गई हैं। सीएम के मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण और मिहींपुरवा में सभा करने का कार्यक्रम प्रस्तावित हो चुका है। डीएम ने एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया है। मोतीपुर सिंचाई डाक बंगले में सभा किए जाने की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद के दौरे पर 28 अगस्त को आ सकते हैं। शासन की ओर से जिले के अधिकारियों को इसके संकेत दे दिए गए हैं। शासन की ओर से दी गई सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करने के साथ ही बलहा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को देखते हुए मोतीपुर की सिंचाई कॉलोनी में जनसभा भी कर सकते हैं।
सीएम के दौरे को देखते हुए जिलाधिकारी शंभु कुमार ने पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के साथ बहराइच मेडिकल कॉलेज में रविवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्राचार्य डॉ. एके साहनी से तैयारियों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद डीएम व एसपी मिहींपुरवा पहुंचे।
विज्ञापन

मोतीपुर में सिंचाई कॉलोनी परिसर में सीएम की प्रस्तावित जनसभा स्थल पर चल रहीं तैयारियों का जायजा लिया। पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं की ओर से चयनित किए गए हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया गया। डीएम नेे बताया कि अभी सीएम के आने की संभावित सूचना है। मुख्यमंत्री कार्यालय से कार्यक्रम आते ही पूरी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें