फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी कटान के मामले में सीएचसी अधीक्षक का आवास सील

विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। सीएचसी अधीक्षक के आवास के निकट लगे सागौन के पेड़ों की कटान का मामला अब जोर पकड़ने लगा है। वन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार देर शाम अधीक्षक के आवास को खंगालने का प्रयास किया। आवास बंद होने पर सील कर दिया गया। अधीक्षक भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालय मिहींपुरवा परिसर में सागौन के पांच पेड़ लगे हुए थे। रातोंरात पेड़ों को काटकर पुराने जर्जर आवास में डंप कर दिया गया था। डंप लकड़ी को वन विभाग के डिप्टी रेंजर रामकुमार की अगुवाई में पहुंची टीम ने बरामद किया था। टीम द्वारा बरामद लकड़ी को सीज करते हुए रेंज केस दर्ज किया गया है।
इसी मामले को लेकर वन क्षेत्राधिकारी मोतीपुर महेंद्र मौर्या चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनरायन वर्मा के आवास पर पहुंचे। मगर आवास बंद मिला। चिकित्सक से कोई संपर्क भी नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

इसकी सूचना एसडीएम जीपी त्रिपाठी को दी गई। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार शशांक उपाध्याय मौके पर पहुंच गए। आवास को सील कर दिया गया है। आवास पर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है। चिकित्सक के फरार होने के बाद बरामद लकड़ी में उनकी संलिप्तता सामने आ रही है।
सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि सीएचसी मिहींपुरवा के अधीक्षक पर आवासीय परिसर में लगे पेड़ काटे जाने के आरोप लगे हैं। वन विभाग कार्रवाई कर रहा है। विभागीय जांच भी कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें