फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथीराम जरवलरोड व आरपी यादव बने पयागपुर कार्यवाहक थानाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए एसपी ने चार निरीक्षक व दो उप निरीक्षक के कार्यभार में रविवार देर शाम फेरबदल किया है। नगर कोतवाल व सुजौली रहे थानाध्यक्षों को कार्यवाहक थानाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। एसपी ने अपने पीआरओ को सुजौली थाने की कमान सौंपी है, जबकि यह दरगाह थानाध्यक्ष के रूप मेें तैनाती के दौरान विवादों से घिरे भी रहे। दो थानाध्यक्षों को कार्यवाहक के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद विभाग में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कार्यवाहक के रूप में दी गई तैनाती से यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि जल्द ही एसपी बड़ा फेरदबल कर सकते हैं।
विज्ञापन

एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि प्रभारी आयोग सेल रमेश कुमार को नगर कोतवाल, घाघराघाट चौकी इंचार्ज बृजराज प्रसाद को रिसिया थानाध्यक्ष, पीआरओ रहे विनय कुमार सरोज को सुजौली थानाध्यक्ष, रिसिया थानाध्यक्ष रहे संजय सिंह को घाघराघाट का चौकी इंचार्ज बनाया है। एसपी ने नगर कोतवाल रहे आरपी यादव को पयागपुर थाने का कार्यवाहक थानाध्यक्ष व सुजौली थानाध्यक्ष रहे चौथीराम यादव को जरवलरोड थाने का कार्यवाहक थानाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति दी है। पयागपुर थानाध्यक्ष मुकेश सिंह बीमार होने के कारण होम आइसोलेट हैं। जरवलरोड थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह किसी कारणवश छुट्टी पर है। इसलिए दोनों थानों पर कार्यवाहक केे रूप में थानाध्यक्षों की तैनाती हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें