फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्भुज बने अध्यक्ष, अमरनाथ महामंत्री

Mon, 22 Jun 2015 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील अधिवक्ता संघ नानपारा का चुनाव सोमवार को गहमागहमी के बीच तहसील परिसर में हुआ। इस दौरान अध्यक्ष पद पर चतुर्भुज सहाय, उपाध्यक्ष रामपाल शुक्ल और महामंत्री अमरनाथ वर्मा चुने गए। इसके अलावा छह पदों पर सिर्फ एक-एक नामांकन होने के चलते सात प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन


नानपारा तहसील अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर सप्ताह भर से कशमकश चल रही थी। नौ पदों पर प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा था। इनमें अध्यक्ष पद पर तीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो और महामंत्री पद पर चार प्रत्याशियों के आमने-सामने होने से इन पदों पर सोमवार को चुनाव कराया गया।

 तहसील अधिवक्ता संघ के 252 मतदाताओं में से 244 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोट डाला। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष कमलापति गुप्त की अगुवाई में चुनाव समिति ने चुनाव कराने के बाद शाम चार बजे से मतों की गणना करवाई।
विज्ञापन


इस दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चतुर्भुज सहाय श्रीवास्तव 112 मत पाकर विजयी रहे। इनके प्रतिद्वंद्वी रामकरन शर्मा को 78 व जगदंबा प्रसाद को 53 मत से ही संतोष करना पड़ा। एक मत अवैध घोषित किया गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामपाल शुक्ल 140 मत पाकर विजयी रहे।

उनके प्रतिद्वंद्वी परशुराम मिश्र को सिर्फ 103 मत मिले। इस पद पर भी एक मत अवैध पाया गया। महामंत्री पद पर ताल ठोंक रहे चार प्रत्याशियों में अमरनाथ वर्मा 91 मत पाकर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार पांडेय को 40, चंद्रेश सिंह को 79 व पारसनाथ श्रीवास्तव को 23 मत मिले। तीन मत अवैध पाए गए।

एल्डर कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि अन्य पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के चलते उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्यों की भी घोषणा की गई। चुनाव के दौरान चुनाव समिति के रूपनरायन जायसवाल, चिंताराम तिवारी, अवधेश, रामविनोद आदि मौजूद रहे।

ये निर्विरोध चुने गए
उपाध्यक्ष पद पर नंदलाल जायसवाल और अली हुसैन मलिक निर्विरोध चुने गए। वहीं, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रभाकर पाठक, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर नफीस खां, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर चंद्रकिशोर, संयुक्त सचिव प्रकाशक पद पर आत्मप्रकाश निर्विरोध चयिनत हुए, जबकि वरिष्ठ सदस्य प्रशासनिक में सूरजलाल मौर्य, राजेंद्र प्रसाद, गिरिजेश सिंह, मदनलाल और रामभरोसे सिंह चयनित हुए। वहीं, कनिष्ठ सदस्य पद पर संजय वर्मा, अनूप कुमार, राजेश सिंह, मोबीन अहमद और सुरेंद्र कुमार चयनित हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें