फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 2.5 करोड़ की चरस बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Thu, 14 May 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने कस्बा के मालगोदाम रोड पर छापा मारकर करीब 2.5 करोड़ रुपये की 4.665 किलोग्राम चरस बरामद की है। कार्रवाई के दौरान नेपाल निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन



प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि मंगलवार रात 11:50 बजे रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम कस्बे के मालगोदाम रोड स्थित एक किराना स्टोर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। उसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में दिखाई दिया।

उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास मौजूद थैले से गत्ते और कागज में लिपटे धागे से बंधे छह पैकेट बरामद हुए। जांच में सभी पैकेटों में चरस मिली। पकड़ा गया मो. जाबिर हलवाई नेपाल के वार्ड नंबर तीन, एकलैनी, थाना बड़ा प्रहरी, जिला बांके, नेपाल का निवासी है। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और 3450 नेपाली रुपये भी बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.5 करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें