फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चंबल के पहलवानों का रहा दबदबा

Sat, 27 Dec 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नानपारा के ​शिवालय बाग में दंगल में दावं आजमाते पहलवान। - स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बहराइच / शिवपुर। नानपारा के शिवालय बाग मैदान में शुक्रवार को दंगल के दूसरे दिन दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। पहलवानों ने दमखम दिखाते हुए एक से बढ़कर एक मुकाबले खेले।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में हसनगंज के अनिल कुमार सोनकर और अगैय्या के सुहेल हाशमी आमने-सामने हुए, जिसमें सुहेल हाशमी ने जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में जम्मू के फैजल गनी ने बरेली के सुरेंद्र को पराजित किया। तीसरा मुकाबला नानपारा के नीलू गुप्ता और शाह जी आलम के बीच हुआ, जो कड़े संघर्ष के बाद बराबरी पर छूटा।

चौथे मुकाबले में चंबल के प्रदीप ने दिल्ली के अशोक को हराकर अपनी मजबूत पकड़ दिखाई। पांचवें मुकाबले में फैजल गनी ने पंजाब के राजेश को शिकस्त दी। अंतिम और सबसे चर्चित मुकाबले में चंबल के प्रदीप ने फैजल गनी को हराकर दंगल में दबदबा कायम किया। इस अवसर पर जगतराम पटेल, दिनेश वर्मा व छोटू पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें