फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कोहरे में रद्द ट्रेनें स्टेशनों पर खड़ींं

Sat, 27 Dec 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नानपारा रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन नंबर 12587 आनंद विहार-लखनऊ एक्सप्रेस। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच/शिवपुर। बहराइच–नेपालगंज रोड रेल प्रखंड पर अमान परिवर्तन का कार्य पूरा होने के बावजूद अब तक ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। कोहरे के चलते निरस्त हो रहीं ट्रेनों को रेलवे ने रिसिया और नानपारा स्टेशनों पर खड़ा करना शुरू कर दिया है, जिससे स्टेशन यार्ड में तब्दील होते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन



बहराइच–नेपालगंज रोड रेल प्रखंड पर करीब तीन माह पहले अमान परिवर्तन का कार्य पूरा हो चुका है। इस प्रखंड पर रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) द्वारा आवश्यक सर्वे भी कर लिया गया है, लेकिन इसके बाद भी अभी तक यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। इससे यात्रियों में निराशा बढ़ती जा रही है।


इधर, घने कोहरे के कारण निरस्त की जा रहीं ट्रेनों को खड़ा करने के लिए रेलवे प्रशासन ने इस प्रखंड के स्टेशनों को अस्थायी यार्ड के रूप में उपयोग करना शुरू कर दिया है। रिसिया और नानपारा रेलवे स्टेशनों पर कई ट्रेनों को लाकर खड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन



ट्रेन संख्या 12587 आनंद विहार–लखनऊ एक्सप्रेस को कोहरे के चलते 2 दिसंबर से 15 जनवरी तक निरस्त किया गया है। बृहस्पतिवार देर रात इस ट्रेन को नानपारा रेलवे स्टेशन पर लाकर खड़ा कर दिया गया। इसके अलावा एक अन्य ट्रेन रिसिया रेलवे स्टेशन पर भी खड़ी की गई है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि अमान परिवर्तन और सीआरएस सर्वे पूरा होने के बाद भी ट्रेनों का संचालन शुरू न होना समझ से परे है। वहीं, स्टेशनों पर खड़ीं ट्रेनों के कारण प्लेटफार्म और यार्ड क्षेत्र में अव्यवस्था की स्थिति बनती जा रही है।

यात्रियों को उम्मीद है कि जल्द ही रेलवे प्रशासन इस प्रखंड पर नियमित रेल सेवाएं शुरू करेगा, जिससे क्षेत्र को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। हालांकि इस मामले में रेलवे स्टेशन मास्टर कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें