फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसरगंज सीएचसी से कुर्सियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज के मीटिंग हॉल में रखी 65 कुर्सियों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरी के दो दिन बाद सीएचसी अधीक्षक को जानकारी हुई तो उन्होंने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पड़ताल करते हुए बुधवार को चोरी की घटना का खुलासा कर एक पूर्व सपा नेता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर चोरी की 30 कुर्सियां बरामद की हैं। पकड़े गए लोगों को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। सपा ने आरोपी के पार्टी नेता होने से किनारा कसा है। जबकि सीएचसी अधीक्षक ने उसके सपा नेता होने का दावा किया है।
विज्ञापन

सीएचसी कैसरगंज के मीटिंग हॉल में बैठक के लिए लगभग 65 कुर्सियां रखी थीं। शनिवार व रविवार रात मीटिंग हॉल से कुर्सियां चोरी हो गईं। चोरों ने बेखौफ होकर मीटिंग हॉल का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया और किसी को भनक तक नहीं लगी। बताया जाता है कि सीएचसी में रखी कुर्सियों को पिकअप में लादकर चोर ले गए थे। इन कुर्सियों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
मंगलवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. एनके सिंह ने थाने में घटना की तहरीर दी। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए मुखबिरों का जाल बिछाया गया था। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की कुर्सियां सिदरखा मोड़ के निकट एक मकान में रखी गईं हैं। इस पर पुलिस ने उक्त मकान पर छापा मारा तो चोरी की 30 कुर्सियां बरामद हो गईं। मौके से सिदरखा निवासी मिंकल सिंह, भकला निवासी अर्जुन सिंह उर्फ चंदन व कैसरगंज निवासी देव प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

सीएचसी के मीटिंग हॉल से लगभग 65 कुर्सियां चोरी हो गईं और अधीक्षक व किसी अन्य स्टाफ को घटना की जानकारी ही नहीं हुई। दो दिन बाद सीएचसी अधीक्षक ने चोरी की सूचना कोतवाली में दी। ऐसे में सीएचसी अधीक्षक की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं, कैसरगंज कोतवाल संजय गुप्ता को अपराध रोकने के लिए कमान सौंपी गई है मगर चोर कुर्सियां चुराकर पिकअप पर लाद ले गए और पुलिस को जानकारी तक नहीं हुई। कहीं न कहीं पुलिस की भी सक्रियता सवालों के घेरे में है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. एनके सिंह ने बताया कि मीटिंग हॉल से कुर्सियों की चोरी की जानकारी मंगलवार को हुई तो तुरंत थाने जाकर तहरीर दी गई। पुलिस ने सपा नेता मिंकल सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार करके 30 कुर्सियां बरामद कर ली हैं।
सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव का कहना है कि कैसरगंज में कुर्सी चोरी के मामले में पकड़े गए तीनों लोगों में से कोई भी पार्टी का नेता नहीं है। अगर कोई किसी को सपा नेता बता रहा है तो वह पार्टी को बदनाम करने की साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें