क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि। - स्रोत : आयोजक
बिछिया। स्वच्छ भारत मिशन क्रिकेट टूर्नामेंट के छठवें दिन शुक्रवार को पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। यह रोमांचक मैच चफरिया जायसवाल क्रिकेट क्लब और सुजौली की टीमों के बीच 14-14 ओवरों का हुआ।
मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार प्रभारी, पावर हाउस और विशिष्ट अतिथि अजय साहनी (एसएसओ) ने किया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुजौली की टीम निर्धारित 14 ओवरों में 124 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से मनोज यादव ने शानदार 55 रन और वकील ने 29 रनों का योगदान दिया। चफरिया की तरफ से आलोक और दसीम ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि फैजल और वीरेंद्र सिंह को दो-दो सफलताएं मिलीं।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चफरिया जायसवाल क्रिकेट क्लब ने शानदार खेल दिखाते हुए 13वें ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम के लिए फैजल ने 30 और वीरेंद्र सिंह ने 24 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के लिए आलोक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस मौके पर अमित सिंह, जुनैद खान, मो. आजाद घोसी, शुभम सिंह और मुन्ना सोनी आदि मौजूद रहे।