फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पहुंची जनगणना किट, अधिकारियों के नाम आई खेप

विज्ञापन
जनगणना निदेशालय लखनऊ से वितरण के लिए बहराइच के डाक विभाग में आईं जनगणना किट।
विज्ञापन
बहराइच। जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। लखनऊ स्थित जनगणना निदेशालय से प्रधान डाकघर को जनगणना किट की पहली खेप मिल गई है। सोमवार को पहुंचे 684 बॉक्स में बहराइच जिले के 505 और श्रावस्ती के 179 बॉक्स शामिल हैं। इनमें जनगणना से संबंधित विभिन्न प्रपत्र रखे गए हैं। डाक विभाग ने सामग्री को संबंधित अधिकारियों तक सुरक्षित और समय से पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सभी बॉक्स जनगणना निदेशालय से सीधे संबंधित अधिकारियों के नाम भेजे गए हैं। इनमें एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार समेत विभिन्न विभागों के जिम्मेदार अधिकारी शामिल हैं। प्रधान डाकघर से इन बॉक्स को दोनों जिलों के जिला मुख्यालयों, तहसीलों और संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए डाक विभाग के कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार को कर्मचारी तहसीलवार किट की छंटाई करते नजर आए। वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित करने के साथ ही सामग्री को निर्धारित स्थानों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।
जनगणना के दूसरे चरण के तहत 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना का अवसर मिलेगा। इसके बाद एक दिसंबर से पांच जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। विभाग को अभी जनगणना किट की कई और खेप मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वितरण के लिए लगाए गए कर्मचारी
जनगणना निदेशालय से आई किट को बहराइच और श्रावस्ती में पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने कर्मचारियों को लगाया है। कर्मचारी तहसीलवार बॉक्स की छंटाई कर रहे हैं, ताकि संबंधित अधिकारियों और विभागों तक सामग्री समय से पहुंचाई जा सके। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर संतोष सिंह ने बताया कि जनगणना किट की खेप प्राप्त हुई है। इनके वितरण के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है, ताकि सामग्री समय से संबंधित अधिकारियों तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें