फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र का उल्लास, तिरंगे से सजा शहर

Mon, 25 Jan 2016 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गणतंत्र दिवस का उल्लास हर भारतवासी पर छाया है। चेहरे पर अपने संविधान को लेकर गर्व झलक रहा है तो वहीं मन में राष्ट्रप्रेम व देशभक्ति का जज्बा हिलोरें मार रहा है।
विज्ञापन


देश के लिए कुछ कर गुजरने का भाव लिए एक ओर जहां युवा उत्साहित हैं तो वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चे भी हाथ में लिए तिरंगा बहुत खुश हैं। गणतंत्र दिवस की सुबह जन-गण-मन के साथ प्रभात फेरी से होगी।

फिर पुलिस लाइन की परेड जहां आकर्षण चुराएगी, वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आपका मन मोह लेंगे। कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के साथ अखंड भारत का संकल्प लिया जाएगा। विभिन्न विभागों की उपलब्धियों की झांकी भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या जगमग दिखी। शाम होते ही कलेक्ट्रेट व अन्य भवनों को विद्युत झालरों से सजाया गया है। 26 जनवरी को सुबह 8 बजे जीआईसी परिसर से प्रभात फेरी निकलेगी, जो पूरे नगर का भ्रमण करेगी।

8:30 बजे सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण होगा। इसके साथ ही पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर सिविल, आर्म्स, पुलिस और अग्निशमन विभाग तथा होमगार्ड के जवानों की परेड शुरू होगी।

परेड में अग्निशमन विभाग द्वारा छोड़े जाने वाले तिरंगा फव्वारा, बाइक पर भारत माता की झांकी व अन्य प्रदर्शन आकर्षण चुराएंगे।

इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। यहां प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री यासर शाह राष्ट्रीय ध्वज का मान प्रणाम कर सलामी लेंगे।

9 बजे कलक्ट्रेट के सभी पार्कों में स्थापित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। इंदिरा गांधी स्टेडियम की ओर से 10 किलोमीटर साइकिल रेस हुजूरपुर मार्ग पर आयोजित होगी, जबकि 10 बजे शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण के बाद विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

11 बजे स्वतंत्रता सेनानी कक्ष में विचार गोष्ठी व 12:30 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में समन्वय क्रिकेट मैच खेला जाएगा। तीन बजे पुलिस लाइन से होमगार्ड, पीआरडी, एनसीसी तथा स्काउट गाइड का सम्मिलित रूटमार्च निकलेगा। विभिन्न विभागों की झांकियां भी निकाली जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें