फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकल से बनी तीन क्विंटल चायपत्ती पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। केमिकल से चायपत्ती बनाकर बेचने के गोरखधंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने वैन में नकली चायपत्ती लादकर बेचने जा रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक के पास से नौ बोरी चायपत्ती व फर्जी कंपनी का रैपर भी बरामद हुआ है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के राजा बाजार चौकी इंचार्ज सुरेश यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक केमिकल से चायपत्ती बनाकर बेचने के लिए वैन से बहराइच जाने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज अपने साथ एसआई रवींद्र सिंह, सिपाही प्रभात यादव व विवेक सिंह को लेकर कतर्निया तिराहा पहुंचे। वहां एक वैन आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने वैन को रोककर घेराबंदी करते हुए ड्राइवर से पूछताछ शुरू की।
युवक ने केमिकल से चायपत्ती बनाकर बेचने का जुर्म स्वीकार किया। पूछताछ में उसकी पहचान राजू निवासी कसाईटोला के रूप में हुई। तलाशी के दौरान नौ बोरी में 296 किलो केमिकल से बनी चायपत्ती बरामद हुई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि छह बोरी में पैकेट सहित फर्जी कंपनी का रैपर और तीन बोरी में केमिकल से बनी चायपत्ती मिली है। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पकड़े गए युवक ने बताया कि वह घर पर ही केमिकल से चायपत्ती बनाता था। उसे बहराइच में लाकर दुकानों पर थोक व फुटकर में बेचता था। दूध में केमिकल से बनी चायपत्ती पड़ते ही चाय गाढ़ी हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें