फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीतल की खाल के साथ शिकारी को दबोचा

विज्ञापन
कतर्नियाघाट रेंज कार्यालय पर पकड़ा गया शिकारी व बरामद चीतल की खाल। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट के जंगल में गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने एक शिकारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक चीतल की खाल बरामद हुई है। संभावना जताई जा रही है कि उसने कतर्निया के जंगल में ही किसी चीतल का शिकार किया था। उसके पास से खाबड़, कुल्हाड़ी, चाकू आदि बरामद हुआ है। उसे वन विभाग ने रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन्य क्षेत्र के जंगल में वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव की अगुवाई में वन दरोगा अनिल कुमार, मयंक पांडेय, फारेस्ट गार्ड कौशल किशोर व अन्य वन कर्मियों की टीम शुक्रवार की रात गश्त पर निकली थी। कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट में गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया, मगर वह भागने लगा। जिसे दौड़ाकर दबोच लिया गया।
वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन ने बताया कि कतर्निया के विशुनटांड़ा कारीकोट निवासी रतीराम को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चीतल की खाल बरामद हुई है। शिकारी के पास से वन्यजीवों के शिकार में प्रयुक्त होने वाला खाबड़, पंजा, कुल्हाड़ी, चाकू आदि भी बरामद हुआ है। उसे वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें