फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गन्ने के खेत में मिले गोवंश के अवशेष, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
खेत में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा के जुमई गांव में मंगलवार सुबह गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिले। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और गोवंश के अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी तीरथ राम वर्मा अपने बेटे राम सुहावन वर्मा के खेत की निगरानी करने गए थे। उन्हें खेत में दुर्गंध महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने अवशेष देखे। तीरथ राम ने तुरंत परिजनों और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग खेत के पास जमा हो गए और आक्रोश जताने लगे।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली के उप निरीक्षक सौरभ पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच और साक्ष्यों के आधार पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ माह पहले भी क्षेत्र में ऐसी ही घटना हुई थी। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने अवशेषों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने खेतों और सुनसान स्थानों पर नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें